फिट हिमाचल संस्था ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर, 437 मरीजों ने करवाया निशुल्क उपचार व टैस्ट

--Advertisement--

Image

कुल्लू- मनदीप सिंह

जिला कुल्लू के कलैहली में रविवार को फिट हिमाचल संस्था की ओर से निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलैहली गांव के ग्रामीण डागु राम ने बतौर मुख्यतिथि शिविर का उद्घाटन किया और उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए ऐच्छिक निधि से 11 हजार रुपए की धनराशि भी भेंट की।

संस्था की ओर से शिविर में विभिन्न निजी अस्पतालों के तीन विशेषज्ञ डॉ पल्लवी शर्मा , डॉ निशा , रोहित शर्मा आदि चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी और 437 मरीजों का विभिन्न रोगों का उपचार करने के साथ साथ शूगर,एचबी, ह्रदय संबंधी टैस्ट भी निश्शुल्क करवाए गए। सभी मरीजों को संस्था की ओर दवाईयां भी निश्शुल्क उपलब्ध करवाई गई।

इस मौके पर संस्था के ट्रस्टी अनुभूति सिंह ने बताया कि संस्था की ओर से समय-समय पर जहां स्वच्छता सहित पौधरोपण व अन्य जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं वहीं, पहली बार निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर व टैस्ट शिविर का भी आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि संस्था पिछले तीन सालों से कार्य कर रही है और मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और बीमारी से ग्रसित लोगों का निशुलक उपचार करवाना है ताकि वह स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सके। शीघ्र ही पूरे प्रदेशभर में भी इसी तरह के निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर डा. पल्लवी शर्मा, डा. निशा ठाकुर व डा. रोहित शर्मा के अलावा कारसेवादल संस्था के अध्यक्ष मनदीप सिंह डांग के अलावा फिट हिमाचल संस्था के अन्य सदस्य गोपाल, विजय, कृष्णा कपूर, चेतराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...