फर्जी टिकट से 4500 रुपये का गबन करने वाला एचआरटीसी परिचालक नौकरी से बर्खास्त

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

अंबाला से बद्दी आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) बस में 45 यात्रियों को फर्जी टिकट जारी कर 4500 रुपये के गबन के दोषी परिचालक को निगम प्रबंधन ने बर्खास्त कर दिया है।

कंडक्टर ने टिकट मशीन से छेड़छाड़ कर खाली पर्चियां निकालीं और उनपर हाथ से 4,500 रुपये के फर्जी टिकट बना दिए। मशीन खराब होने के नाम पर परिचालक ने यह पूरा खेल किया।

एचआरटीसी की फ्लाइंग स्क्वायड ने निरीक्षण के दौरान जब कंडक्टर को पकड़ा तो टिकटों का हिसाब नहीं दिखा पाया। फ्लाइंग स्क्वायड की रिपोर्ट पर निगम प्रबंधन ने मामले की जांच का जिम्मा तारादेवी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक को दिया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने अपनी रिपोर्ट में साफ किया है कि परिचालक ने जानबूझ कर यह गड़बड़ी की है।

इस दौरान एचआरटीसी परवाणू डिपो ने संबंधित परिचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया और व्यक्तिगत सुनवाई का भी मौका दिया लेकिन परिचालक की ओर से दी गई दलीलें तथ्यहीन और आधार रहित पाई गईं। क्षेत्रीय प्रबंधक परवाणू ने अनुबंध के नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित परिचालक को सेवाओं से बर्खास्त कर दिया।

पवन शर्मा, मंडलीय प्रबंधक, शिमला के बोल

टिकट मशीन में गड़बड़ी कर यात्रियों को 4500 के फर्जी टिकट जारी करने वाले कंडक्टर को जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत बर्खास्त कर दिया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक की रिपोर्ट के बाद कंडक्टर को नोटिस जारी किया गया था और व्यक्तिगत सुनवाई में भी पक्ष रखने का मौका दिया गया। अनुबंध नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...