प्रो. राम कुमार ने भदौड़ी में 25 लाख की पेयजल योजना का किया भूमिपूजन

--Advertisement--

Image

ऊना, 22 मार्चःअमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली विस क्षेत्र के भदौड़ी में 25 लाख रुपए से बनने वाली पेयजल योजना का भूमिपूजन किया। प्रो. राम कुमार ने कहा कि पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर आस-पास के 150 परिवारों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने घर-घर तक साफ पीने का पानी पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। मौजूदा प्रदेश सरकार ने अब तक राज्य में 8 लाख 35 हजार पानी के कनेक्शन प्रदान किए हैं, जबकि पिछले 72 वर्षों में कुल 7 लाख 63 हजार कनेक्शन दिए गए।

प्रो. राम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर इस उपलब्धि के लिए बधाई के पात्र हैं, जिन्हें गरीब व असहाय की चिंता है। उन्होंने कहा कि जनवरी, 2022 तक हिमाचल प्रदेश के 17 लाख 28 हजार ग्रामीण परिवारों में से 15 लाख नवासी हजार परिवारों को पेयजल कनेक्शन प्रदान कर दिए गए हैं।

वर्ष 2022 के अंत तक प्रदेश के सभी ग्रामीण परिवारों को घरेलू कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है, जिस पर लगभग 1500 करोड़ रुपए की धनराशि व्यय की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का प्रथम राज्य है, जिसे वर्ष 2021-22 में जल जीवन मिशन की चौथी किश्त प्राप्त हुई है।

इस मौके पर उपस्थित प्रधान ग्राम पंचायत केवल सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष दर्शन सिंह, प्रदेश किसान मोर्चा मीडिया से प्रभारी सतीश ठाकुर, मोनिका देवी पंच, कश्मीरी लाल, गुरबचन सिंह, गुरपाल सिंह, वीना देवी, भाग सिंह सरोज व परमजीत मनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...