प्रेस क्लब ऑफ शिमला करवाएगा मीडिया कर्मियों के निःशुल्क ब्लड टैस्ट

--Advertisement--

Image

शिमला, 14 जुलाई – जसपाल ठाकुर

प्रेस क्लब ऑफ शिमला द्वारा 15 जुलाई को मीडिया कर्मियों के लिए निःशुल्क मेडिकल कैम्प लगाया जाएगा। इसका आयोजन प्रातः 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक प्रेस क्लब परिसर में होगा।

मेडिकल कैम्प में कार्डियोलॉजी और डायबिटीज सहित अन्य गम्भीर बीमारियों के टैस्ट निःशुल्क किये जाएंगे। जिनमें कम्पलीट ब्लड काउंट (सीबीसी), लिवर फंक्शन टैस्ट (एलेएफ्टी), रेनल फंक्शन टैस्ट (आरेएफटी), कोलेस्ट्रॉल टैस्ट (लिपिड प्रोफाइल), थायराइड और ब्लड सूगर (एफबीएस) टैस्ट शामिल हैं।

सभी ब्लड टैस्ट खाली पेट होंगे और इनकी जांच आईजीएमसी की लैब में होगी। जांच रिपोर्ट अगले दिन यानी शनिवार को प्रेस क्लब परिसर में उपलब्ध करवाई जाएगी।

प्रेस क्लब ऑफ शिमला के अध्यक्ष उज्ज्वल शर्मा ने बताया कि यह निःशुल्क ब्लड टैस्ट कैंप आईजीएमसी शिमला के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

आईजीएमसी के एक डॉक्टर व आठ लोगों का नर्सिंग व टेक्नीशियन स्टाफ इस कैम्प में मौजूद रहेगा। उन्होंने प्रेस क्लब सदस्यों और मीडिया कर्मियों से इस कैंप का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि ब्लड टैस्ट करवाने वाले मीडियाकर्मी सुबह कुछ भी खाकर नहीं आएं। खाली पेट होने पर ही ब्लड सैंपल लिए जा सकेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...