प्राचीन काली माता मंदिर में चैत्र माह के नवरात्रे के पहले दिन उमडा जन सेलाव

--Advertisement--

Image

बकलोह – भूषण गुरुंग

आज बकलोह के प्राचीन काली माता मंदिर में चैत्र माह के नवरात्रे के पहले दिन सुबह से ही लोगो की भीड़ लगनी शुरू हो गया । ये मंदिर सब से प्राचीन मंदिरों मे से एक माना जाता है। ये मंदिर का स्थापना अप्रैल माह मे सन 1886 में 2/4 G,R के सूबेदार मेजर कुलपति गुरूंग द्वारा इस मंदिर की स्थापना की गई था।

माता के द्वारा कुलपति गुरूंग को सपने में पिंडी को स्थापना करने को कहा था तब से ये माता की पिंडी उसी जगह में बिराज मान है।तब से ये मंदिर जिला चम्बा के प्राचीन मंदिरों में से एक माना जाता है। ये मंदिर चिलामा गॉव के सील हिल के पहाड़ीयो के बीचों बीच मे बसा हुआ है ।

इसलिए हर साल चतुर्थ गोरखा राइफल के पांचों यूनिट के जवान औऱ ऑफिसर लोग इस मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए जरूर आते है। इन को अपना कुल देवी के रूप मे मानते है। इस मंदिर का देख रेख बकलोह के गोरखा सभा के द्वारा किया जाता है।

मन्दिर परिसर ने पूजा अर्चना करने वाले पंडित राजकुमार शर्मा का कहना है यहाँ हर साल माता के मन्दिर मेअप्रैल माह मे जागरण किया जाता है। और साल में इस मंदिर में 3 से 4 बार बड़े बड़े भंडारे का आयोजन किया जाता है।

यहाँ अष्टमी के दिन गोरखा सभा के सभी सदस्यों द्वारा हवन पूजन किया जाता है। काली माता मंदिर कमेटी की और से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...