प्राईमरी एवं मिडल स्कूल दुराना में रिक्त पड़े हैं जेबीटी एवं शास्त्री के पद

--Advertisement--

Image

दुराना- राजेश कुमार

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान साधू राम राणा ने प्रेस वार्ता में कहा कि प्राईमरी स्कूल दुराना में पिछले लगभग दो वर्षों से जेबीटी शिक्षक का पद रिक्त पड़ है ।इस पद का मुख्य रूप से खाली रहना राजनीति सोच का परिणाम रहा है क्योंकि इस पर कार्यरत अध्यापक को राजनीति दृष्टि से स्थानांतरित तो कर दिया लेकिन स्कूली बच्चों के हित में इस पद को आज तक नहीं भरा गया है अतः राजनीति मानसिकता के कारण सबसे ज्यादा नुकसान स्कूली बच्चों को झेलना पड़ रहा है ।

इसके साथ ही मिडल स्कूल दुराना में पिछले छः माह से शास्त्री का पद भी स्थानान्तरण की भेंट चढ़ जाने से रिक्त चल रहा है जबकि प्राईमरी एवं मिडल स्कूल दुराना पिछले कई सालों से अंग्रेजी मीडियम में गरीब बच्चों को शिक्षा देने में अव्वल दर्जे पर देखा जा रहा है लेकिन राजनीति सोच के आगे यह दोनों अव्वल दर्जे की पाठशालाओं के स्कूली बच्चों को अंग्रेजी मीडियम की शिक्षा ग्रहण करने में अध्यापकों की कमी का खमियाजा भुगतना पड़ रहा है। जिससे अविभावकों के दिलों में सरकार एवं विभाग सहित स्थानीय विधायक के प्रति भारी रोष पनपने लगा है।

अतः दोनों पाठशालाओं के अविभावकों सहित दोनों पाठशालाओं के एस एम सी सदस्यों द्वारा सरकार एवं विभाग सहित स्थानीय विधायक ठाकुर अर्जन सिंह से मांग की है कि अभिलंब दोनों पाठशालाओं में रिक्त चल रहे पदों पर अध्यापकों नियुक्तियां स्कूली बच्चों के हित में करने हेतु पग उठाए जाएं ताकि गरीब परिवारों के स्कूली बच्चों की अंग्रेजी मीडियम की पढ़ाई में गिरावट न आए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...