प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले शरारती तत्त्वों ने की शरारत, पीएम-सीएम के फाड़े होर्डिंग्स

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

शिमला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होर्डिंग्स लगते ही फटने शुरू हो गए हैं। शरारती तत्त्वों ने शिमला में लगाए जा रहे होर्डिंग्स से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की फोटो फाड़ दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो वाले होर्डिंग्स किसने फाड़े इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। गौर हो कि केंद्र सरकार के आठ साल का कार्यकाल पूरा होने पर शिमला के रिज मैदान पर 31 मई को कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष रूप से शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शिमला शहर को सजाया जा रहा है। वहीं, सड़कों के किनारे प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं के होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं।

वहीं, शिमला के ग्लेन मोड़ पर लगाया गया मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का बोर्ड लगया गया था, लेकिन शरारती तत्त्वों ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के होर्डिंग्स लगी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की फोटो फाड़ दी है।

प्रदेश सरकार द्वारा हजारों रुपए खर्च कर होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं, लेकिन शरारती तत्त्वों को सरकार के शायद होर्डिंग्स पसंद नहीं आ रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...