प्रधानमंत्री दौरा: मोदी के साथ स्टेज पर बैठने वाले सभी लोगों के होंगे सैंपल, पढ़ें फुल डिटेल

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

जयराम सरकार के 4 साल का कार्यकाल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मौदी के दौरे के लिए स्वास्थय विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। स्वास्थय विभाग ने सीएमओ मंडी को आदेश जारी कर दिए है कि प्रधानमंत्री के दौरे से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ स्टेज पर बैठने वाले सभी वीपीआईपी लोगों के कोविड टेस्ट किए जाएंगे।

इनमें राज्य सरकार के मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री व मंत्री समेत आला अधिकारियों के कोविड सैंपल किए जाएंगे्र, ताकि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान कोविड संक्रमण की छोटी से छोटी संभावनाओं को भी समाप्त किया जा सके। स्वास्थय विभाग के आदेशों के बाद सीएमओ मंडी की ओर से प्रधानमंत्री के दौरे के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। विभाग ने इसके लिए 2 टीम गठित की है।

एक टीम प्रधानमंत्री की रैली में भाग लेने वाले लोगों की सैंपलिंग करेगी। वहीं दूसरी टीम मेडिकल केयर और खाने की जांच का काम देखेगी। सूत्रों की माने तो प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए सभी पुलिस जवानों और होटल स्टाफ की कोविड सैंपलिंग की जाएगी।

अगर किसी व्यक्ति में कोविड के लक्षण पाए जाते हैं, तो उसे प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान तैनात नहीं किया जाएगा। स्वास्थय विभाग ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए है कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान की किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। स्वास्थय विभाग के अधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि प्रधानमंत्री के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन करवाया जाए।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले पहले की तुलना में कम हो गए हैं, लेकिन कोविड संक्रमण अभी थमा नहीं है। वहीं देश में कोरोना वायरस के एक नए वेरिएंट ओमीक्रॉन का संक्रमण भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। हालांकि हिमाचल प्रदेश में अीमीक्रॉन का अभी तक कोई मामला नहीं हैं, लेकिन ओमीक्रॅान के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री की रैली के दौरान सख्ती से नियमों का पालन करने के लिए आदेश जारी कर दिए है।

वहीं हिमाचल प्रदेश से जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजे गए 4 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी भी बाकी है। स्वास्थय विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही यह रिपोर्ट आ सकती है। हालांकि इस पहले भी दिल्ली के लिए भी 300 से ज्यादा लोगों के सैंपल भेजे गए थे। यह सभी सैंपल नेगेटिव आए थे। ऐसे में अब इन 4 सैंपल्स पर नजरे टिकी हुई है।

आज से शुरू हो जाएगी सैंपलिंग
प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सभी स्टाफ की कोविड सैंपलिंग का काम शुरू हो गया है। शुक्रवार को करीब 15 से 20 लोगों की सैंपलिंग की गई हैं, लेकिन शनिवार को बड़े पैमाने पर स्टाफ व पुलिस जवानों की सैपलिंग की जाएगी। क्योंीिक प्रधानमंत्री की रैली के 72 घंटे से पहले लोगों की सैंपलिंग होना जरूरी है। ऐसे में शनिवार को 100 से ज्यादा लोगों की कोविड सैंंपलिंग किए जाने की संभावनाएं है।

खाने के भी लेंगे सैंपल
प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान जहां कोविड को ध्यान में रखते हुए कोविड जहां स्टाफ की सैंपलिंग होगी, तो वहीं खाने की भी जांच की जाएगी। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के लिए जो खाना परोसा जाएगा, उसकी पहले जांच की जाएगी, ताकि खाने में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। सूत्रों की माने तो प्रधानमंत्री के दौरे के लिए पैकेड फूड भी परोसा जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...