प्रदेश में आज से दौड़ेगी वंदे भारत बस, पालमपुर से कांगड़ा होते हुए अंब तक जाएगी बस

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा हिमाचल प्रदेश पर्यटन वंदे भारत बस सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है, जिसका फ्लैग ऑफ समारोह शनिवार को आयोजित किया जाएगा। इसका खुलासा संवाददाता सम्मेलन में पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आरएस बाली ने किया।

उन्होंने बताया कि प्रदेश की पहली वंदे भारत बस सेवा पालमपुर से नगरोटा व कांगड़ा होते हुए जिला ऊना के अंब तक शुरू किया जा रहा है, जिसका उदेश्य वंदे भारत ट्रेन के पर्यटकों को जिला कांगड़ा तक लाना और ले जाना है।

ये बस पालमपुर से सुबह आठ बजे चलेगी और 11:30 बजे पर्यटकों को अंब से लेकर कांगड़ा व पालमपुर आएगी। वंदे भारत बस वोल्वो श्रेणी की होगी, जो सभी सुविधाओं से परिपूर्ण होगी।

ये रहे उपस्थित

इसमें पर्यटक कांगड़ा के सफर का आनंद उठा सकेंगे। इस मौके पर एमडी राजीव कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान, प्रदेश कांग्रेस सचिव अजय वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अशोक हिमाचली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह, उपाध्यक्ष प्रताप रियाड़ व महासचिव अरुण कटोच आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...