प्रदेश महासचिव केवल सिंह पठानिया ने भारतीय राष्ट्रीय संगठन के 51वे स्थापना दिवस के कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां

आज शाहपुर भारतीय राष्ट्रीय संगठन द्वारा मनाये गए 51वे स्थापना दिवस के कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि केवल सिंह पठानिया ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के स्थापना दिवस पर प्रदेश भर के छात्र छात्राओं को मुबारक बाद दी।पठानिया ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन  की जब से मैने सदस्यता ली तब से मुझे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन में प्रदेश और देश मे सेवा करने ओर काम करने का मौका मिला।

जिससे मुझे प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय संगठन में अध्यक्ष के रूप में संगठन में काम करने का मौका मिला।और राष्ट्रीय स्तर पर बतौर महामंत्री के रूप में काम किया।आज अगर जो देश और प्रदेश में मुझे पहचान मिली है तो ये सिर्फ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की ही देन है। पठानिया ने कहा कि 9 अप्रैल 1970 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की नींव रखी थी।आज देश भर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन छात्र छात्राओं की अबाज़ बना हुआ है।

पठानिया ने कहा कि देश मे जब जब लाल किले से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की विचार धारा का प्रधानमंत्री बोला गए तो देश भर में शिक्षा के सुधार की बात हुई है लेकिन आज देश की मौजूदा सरकार ने शिक्षा का बजट ही कम कर दिया जिससे शिक्षा की प्रणाली को कमजोर किया जा रहा है।लेकिन भारतीय राष्ट्रीय संगठन देश  भर में इसका विरोध करेगा।ताकि शिक्षा प्रणाली को ऊपर उठाया जाए।आज जो सरकार दिल्ली में बैठी है छात्राओं की अबाज़ को दबाने में लगी है न कि शिक्षा के सुधार में।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...