प्रदेश की भाजपा सरकार जनजातीय क्षेत्रो में लोगों की समस्याओं को दूर करने में रही विफल

--Advertisement--

Image

शिमला, 28 अक्टूबर – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस सत्ता में आते ही कर्मचारियों के साथ हो रहें भेदभाव को दूर करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनजातीय क्षेत्रो में लोगों की समस्याओं को दूर करने में विफल रही है।
आज लाहुल स्पिति के काजा में लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश से भाजपा सरकार की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने जनजातीय क्षेत्रो के विकास के लिये विशेष योजनाएं चलाई थी,पर वर्तमान सरकार की उपेक्षा के चलते इस क्षेत्र के लोगों को उसका पूरा लाभ नही मिला।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि डबल इंजन का दावा करने वाली भाजपा ने प्रदेश की पूरी अर्थव्यवस्था को तहस नहस कर दिया है। प्रदेश पर 70 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज चढ़ चुका है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि अब चुनावो के समय मुख्यमंत्री सहित इसके सभी नेता झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहें है। प्रदेश में भाजपा की ऐसी कोई भी उपलब्धि नही है जिसके नाम पर वह लोगों से वोट मांग सकें।
उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने अपने इस कार्यकाल में उन्हीं योजनाओं के फीते काटे जो पूर्व कांग्रेस सरकार ने शुरू किए थे।
प्रतिभा सिंह ने लोगों से कांग्रेस उम्मीदवार को भारी मत्तो से जीताने का आह्वान किया।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...