प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानियां ने भाजपा पर शाहपुर हल्के की अनदेखी का लगाया आरोप

--Advertisement--

Image

शाहपुर-नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानियां ने भाजपा पर शाहपुर हल्के की अनदेखी का आरोप लगाया। पठानियां आज पंचायत नेरटी के मच्छयाल के ऐतिहासिक मंदिर में शिवरात्रि के भंडारे के आयोजन पर बोल रहे थे।

पठानियां ने कहा कि मच्छयाल ओर ततवानी के ऐतिहासिक मंदिरों के सौंदर्यकरण के किये चार सालों में भाजपा सरकार ने एक नए पैसे का काम नही किया है। उन्होंने स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का ओर पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी का धन्यवाद करते हुए कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने मच्छयाल मंदिर के सौंदर्यकरण के लिए मत्स्य विभाग का 20 लाख रुपये खर्च करके इस मंदिर की दशा सुधारी थी और ततवानी मंदिर के सौंदर्यकरण के लिए भी लाखों रूपये खर्च किये थे।

पठानियां ने कहा दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि, एक ऐसी सरकार के हाथों सत्ता आई, जिसने चार साल बीत जाने पर इन ऐतिहासिक मंदिरों की सुध नही ली। पठानियां ने कहा कि भगवान के आशीर्वाद ओर प्रदेश की जनता की कृपा से 2022 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही बिधानसभा शाहपुर क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद मिलने पर बिधानसभा शाहपुर क्षेत्र के सभी ऐतिहासिक मंदिरों का सौन्दर्यकरण किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...