प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने लगाया प्रशासन पर बड़ा आरोप,सरकार से की अपील

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर,ओर स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल को पत्र लिख कर मांग की है कि विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में ज्यादा कोरोना संक्रमित मामले है और आ रहे है। लेकिन अभी तक कोई भी ज्यादा करोना संक्रमित वाली पंचायतो को कॉन्टेन्टमेंट जॉन प्रशासन ने नही बनाया है।

पठानिया ने कहा कि बिधानसभा शाहपुर क्षेत्र में कोरोना वायरस के पिछले दो तीन दिनों से ज्यादा केस बढ़ रहे है लेकिन प्रशासन या सरकार की तरफ से इसको गंभीरता से नही लिया जा रहा है। सिहुवा पंचायत में पिछले चार दिन पहले 52 केस आये थे।

प्रशासन से अपील करने के बाद भी इस पंचायत के वार्डो को अभी तक कॉन्टेन्टमेंट जॉन घोषित नही किया गया है।ओर आज 25 करोना संक्रमित ओर हुए है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक जहां 5 करोना संक्रमित मरीज पाए जाते है उस एरिया को कॉन्टेन्टमेंट जॉन घोषित किया जाता है।लेकिन यहाँ प्रशासन कॉन्टेन्टमेंट जॉन न बनने पर आंखे मूंद कर बैठा है। जिसका खामियाजा स्थानीय जनता भुक्त रही रही है।

केवल सिंह पठानिया ने पत्र में लिखा की मोहदय आपसे विनम्र प्रार्थना है कि पिछले कल विधानसभा शाहपुर क्षेत्र में ही 100 करोंना संक्रमित  हुए है जो की सिहुवा पंचायत,भनाला पंचायत,रिहलु पंचायत,डडम्ब पंचायत,रैत्त पंचायत, मँझगरा द्रमन पंचायत, योल झरेड़ पंचायत,अंसुई पंचायत,राजोल पंचायत में आये है आपसे बिनम्र प्रार्थना है कि 5 से ज्यादा करोना संक्रमित जिस भी पंचायत में आते है उसको जल्द ही कॉन्टेन्टमेंट जॉन बना कर बाकी जनता की जिंदगी को बचाया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...