प्रदेश कांग्रेस ने घोषित किया अपना मेनीफेस्टो, घोषणा पत्र

--Advertisement--

Image

शिमला,2 मार्च- जसपाल ठाकुर
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शिमला नगर निगम चुनावों के लिये अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके चलते आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में मेनीफेस्टो ,घोषणा पत्र  कमेटी की एक  बैठक हुई। बैठक में घोषणा पत्र को लेकर आपसी विचार विमर्श किया गया।
राठौर ने नगर निगम के मेनीफेस्टो, घोषणा पत्र के प्रारूप पर चर्चा करते हुए कहा कि घोषणा पत्र में जनहित से जुड़े मुद्दों को विशेष प्रमुखता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें नगर निगम में शामिल किए गए उन नए क्षेत्रों में लोगों को राहत व सुविधा देने का विशेष उल्लेख किया जाना चाहिए जिन्हें बर्तमान नगर निगम ने कुछ नही दिया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम की कार्यप्रणाली से लोग दुखी है। उन्होंने अपना कोई भी चुनावी वायदा पूरा नही किया। इसलिए इन्हें सत्ता से बाहर करने के लिये सभी को एकजुटता के साथ पूर्व में प्रदेश के चार नगर निगम चुनावों की तरह  ही प्रयास करने होंगे।
ये रहे मोजुद
बैठक में पूर्व मंत्री कांग्रेस के उपाध्यक्ष हर्ष महाजन,पूर्व विधायक आदर्श सूद,पूर्व महापौर सोहन लाल, मनोज कुमार,सेवादल चीफ अनुराग शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत छाजटा, शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल, वेद प्रकाश ठाकुर,सुशांत कपरेट,राकेश चौहान,आनंद कौशल,युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर,एनएसयूआई के अध्यक्ष छतर सिंह,इंटक अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा,सेनराम नेगी, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा,भूपेंद्र कवंर,पूर्व पार्षद नरेंद्र ठाकुर,महेंद्र चौहान,प्रोफेसर बी.एल.बीनटा, राजेश वर्मा,पवन चौहान मौजूद थे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...