प्रत्येक पंचायत में आयोजित किए जाएंगे सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम: पठानिया

--Advertisement--

गुब्बर में 15 लाख रुपये से निर्मित होने वाले मैदान का किया भूमिपूजन, डिबर-मनेई सड़क का जल्द होगा निर्माण: केवल सिंह पठानिया, सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम लपियाना परगोड़ा में लोगों की सुनी समस्याएं

शाहपुर 14 जनवरी – नितिश पठानियां

शाहपुर विधानसभा के चंगर क्षेत्र में विधायक केवल सिंह पठानिया ने मकर सक्रांति के अवसर पर लपियाना पंचायत के डिब्बर में आयोजित में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निदान के लिए निर्देश भी दिए गए।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निदान सुनिश्चित करने के लिए कृतसंकल्प है तथा इसी के तहत कारगर कदम उठाए जा रहे हैं प्रत्येक पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके पश्चात विधायक केवल सिंह पठानिया ने परगोड़ पंचायत के गुब्बर में लगभग 15 लाख से निर्मित होने वाले खेल मैदान का भूमि पूजन किया तथा ठेहड़ में 12 लाख से निर्मित पंचायत भवन का उदघाटन करके जनता को समर्पित किया। वहीं परगोड़ के लिए बस को हरी झंडी देकर रवाना किया।

इससे पहले शहीद परसराम एव काँग्रेस बूथ प्रभारी स्वर्गीय अवतार राणा की आत्मा की शांति के लिए दो मिंट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। बूथ काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष मिलखी राम, शिवाय महिला मंडल प्रधान शारदा देवी,युवा मंडल प्रधान रजिंदर राणा एव सभी सदस्यों ने विधायक को शॉल टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

ये रही घोषणाएं

विधायक केवल पठानिया ने डिबर से कपाड़ से मनेई सड़क बनाने की वायदा किया। उंन्होने कहा कि डिबर के खेल के मैदान को चैड़ा करने  के लिए डंगा लगाया जाएगा। लपियाना स्कूल के रास्ते के लिए पुली बनाई जाएगी। डिबर सड़क को बस सुविधा के योग्य बनाया जाएगा तथा राशन का डिपो खोला जाएगा। चंगर क्षेत्र में बिजली की समस्या को दूर किया जाएगा। शिवाय महिला मंडल डिबर को 11 हजार देने की घोषणा की कही। टांडा के लिए बस सेवा आरंभ करने का आश्वासन भी दिया।

ये रहे उपस्थित

पंकज चड्डा डीएम एचआरटीसी, अंकज सूद, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अमन चैधरी ,अधिशासी अभियंता बिजली विभाग,अजय सोहल एसडीओ जलशक्ति विभाग, डीसी राणा नायब तहसीलदार हारचकियाँ, संदीप चैधरी अधिशासी अभियंता एचपीटीसीएल कंवर सिंह बीडीओ वीपुल पुंज एसडीओ,अखिल सन्दू जेई जलशक्ति बिभाग,सहित वरिष्ठ कांग्रेस देवदत शर्मा, सुरजन  सिह (चंगर काग्रेस कमेटी अध्यक्ष),मिलरखी राम (बूथ प्रभारी) ,रजिन्द्र सिंह राणा (युवा मण्डल प्रधान),प्रधान परगोड़ हेमराज,प्रधान मनेई निशा देवी, प्रधान मंजीत सिंह, उप प्रधान जग्गो राम, विक्रम सिंह, चमन सिंह,अमर सिंह, ठाकुर दास, जगदेव सिंह,रजिंदर ठाकुर,सुभाष चंद प्रधान किसान सुधार क्लब डिबर,नानक चंद, शिवाय महिला मण्ड प्रधान शारदा देवी,नीलम कुमारी,सावित्री देवी,मुख्तयार सिंह,तरसेम सिंह,दिवान सिंह,बिधि चंद, करनैल राणा,विक्रम राणा,गिरधारी राणा,निर्मल जसरोटिया,जोगिंदर सिंह पप्पू,अनूप सिंह पूर्व उप प्रधान, विक्रम सिंह,कैलाश गुलेरिया,भीखम सिंह पटियाल उप प्रधान,अशोक भारती, इंद्र जीत सिंह,इंदु राणा महिला मंडल प्रधान, सावित्री देवी,मंजीत सिंह,प्रभात सिंह,गिरधारी लाल राणा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...