प्रतिभा सिंह बोलीं- इंटक की मांगों को सरकार के समक्ष खुद रखूंगी

--Advertisement--

Image

सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक की 107वीं राज्य स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही आम व गरीब लोगों, कामगारों व श्रमिकों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। 

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने इंटक को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को वह खुद सरकार के समक्ष रखेंगी। उन्होंने कहा कि इंटक कांग्रेस का महत्वपूर्ण अग्रणी संगठन है।

सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक की 107वीं राज्य स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही आम व गरीब लोगों, कामगारों व श्रमिकों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

इस दिशा में मनरेगा कांग्रेस की एक बहुयामी योजना है, जिसे केंद्र की भाजपा सरकार कमजोर करने पर तुली है। इससे पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त ने प्रदेश इंटक अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में इंटक बहुत ही मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में इंटक को पूरा मान सम्मान देते हुए संगठन को मजबूत करने में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि जो मांग पत्र उन्हें दिया है, उसे अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला को देंगे।

संजय दत्त ने कहा कि देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। जिस प्रकार प्रदेश विधानसभा चुनावों में इंटक ने अपनी एकजुटता के साथ कांग्रेस की जीत के लिए कार्य किया। ठीक उसी प्रकार उन्हें काम करना होगा।

हरदीप सिंह ने कहा कि श्रम कामगार बोर्ड के तहत मनरेगा के मजदूरों का पंजीकरण बंद कर दिया गया है, इसे तुंरत बहाल किया जाना चाहिए।

ये रहे उपस्थित

बैठक में जगत राम शर्मा, सीता राम सैनी, उमेश शर्मा, सोहन वर्मा, रूप सिंह, वाईपी कपूर, जगतार सिंह, राहुल महेरा, पूर्ण चंद, जसविंदर, खिमीराम चौहान, श्याम ठाकुर, प्रेम लाल भाटिया, डीडी कौशल, जितेंद्र गुप्ता, नरेंद्र चंदेल, चुनी लाल गर्ग सहित कई अन्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जयराम ठाकुर का दावा, चुनावी नतीजों से सरकार के पैरों तले खिसकी जमीन

हिमखबर डेस्क मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला...

CBSE स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती पर सरकार ने स्पष्ट की स्थिति, यह पैटर्न अपनाया जाएगा

हिमखबर डेस्क प्रदेश के सीबीएसई पैटर्न वाले सरकारी स्कूलों...

पहाड़ी से काल बनकर गिरा पत्थर, हाथ-मुंह धो रहे HRTC कंडक्टर की गई जान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति से एक...

पशु चराने जंगल में गई थी महिला, रास्ते में हुआ ये हादसा और चली गई जान

चम्बा - भूषण गुरुंग विकास खंड मैहला की घलून पंचायत...