पौंग बांध से छोड़े के पानी की चपेट में कई गांव, सात लोग किए रेस्क्यू

--Advertisement--

इंदौरा – मोनू ठाकुर 

पौंग बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद ब्यास नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। निचले क्षेत्रों मंड घंडरां, मंड सनौर, मंड इंदौरा और मंड मियाणी में लगभग 70 घरों तक पानी पहुंच गया।

पानी भरने के बाद सात लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। अचानक पानी पहुंचने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल है।

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भी इंदौरा क्षेत्र के प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और विभागों से राहत कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली।

इंदौरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घंडरां के वार्ड-7 में 15–16 घर, मंड सनौर के वार्ड-4 और 5 में 20–25 घर, मंड इंदौरा के वार्ड-11 में 20–25 घर और मंड मियानी पंचायत के वार्ड-1 में 7–8 घर पानी की चपेट में आ गए हैं।

सूचना मिलते ही विकास खंड अधिकारी इंदौरा सुदर्शन राणा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने राहत अभियान शुरू किया।

स्थानीय निवासी रमेश कुमार, अमित कुमार, रजनी, नमित, कनिक, शिवानी और 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

प्रभावित परिवारों ने बताया कि पानी का बहाव रातभर बढ़ता रहा, जिससे डर के कारण कई लोग पूरी रात हालात पर नजर रखते रहे और सो नहीं पाए।

एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर की अपील 

उधर, एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर ने लोगों से अपील की है कि वे नदी किनारे और निचले इलाकों में न जाएं तथा प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। प्रशासन ने सभी को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...