पौंग झील में बहकर आ गई बेशकीमती लकड़ी

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के पंडोह बांध के बाद अब जिला कांगड़ा की पौंग झील के मुख्य गेट के आसपास लकड़ी देखी जा रही है। यहां दूर-दूर तक बेशकीमती लकड़ी फैली हुई है।

यह बेशकीमती लकड़ी पंडोह डैम के गेट खोले जाने के बाद वहां पर पौंग झील में पहुंची है। लोगों द्वारा इस लकड़ी को उठाना शुरू कर दिया गया है।

बीते वर्ष भी पौंग झील में ऐसी ही बेशकीमती लकड़ी पहुंची थी, जिसमें से ज्यादातर लकड़ी को लोगों ने उठा लिया था और इसकी भनक लगने पर वन्य प्राणी विभाग सतर्क हो गया था और लकड़ी को कब्जे में ले लिया था।

डीएफओ रेजीनोड रॉयस्टोन के बोल 

इस बारे में वन्य प्राणी विभाग हमीरपुर के डीएफओ रेजीनोड रॉयस्टोन ने कहा कि यह मामला हमारे ध्यान में है। कोई भी व्यक्ति झील में आई लकड़ी को न उठाएं और अगर कोई ऐसा करता पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...