पैसा है ही ऐसा, उधार में दिए पैसे वापस मांगे, तो दोस्त ने मार दी गोली

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

पैसा है ही ऐसा, जो अपनों को अपनों से बेगाना कर देता है। रिश्तों में दरार डाल देता है। दोस्ती टूटकर दुश्मनी में तबदील हो जाती है। एक ऐसा ही मामला सामने है, जिसमें उधार का पैसा मांगने पर दोस्त ने दोस्त को ही गोली मार दी।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में लखनऊ के काकोरी इलाके में शनिवार सुबह उधार में दिए पैसे वापस मांगने पर एक युवक ने अपने साथी को गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।

पुलिस ने बताया कि मोइनुद्दीनपुर थाना काकोरी निवासी अनिल कुमार गौतम (25) और गुड्डू उर्फ शैलेंद्र नशा आदि करते हैं। आज आरोपी गुड्डू के साथ एक अंकित नामक व्यक्ति आया हुआ था, जिससे अनिल ने अपने उधार के पैसे मांगने लगा।

यह बात गुड्डू को अच्छी नहीं लगी। उसने कहा कि अंकित उसके साथ आया है। इससे अभी पैसे नहीं मांग सकते हो। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी।

इस बीच मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी गुड्डू दौड़ता हुआ अपने घर गया और घर से पिता की लाइसेंसी बंदूक लाकर अनिल को गोली मार दी।

गोली लगते ही अनिल गिर पड़ा और गुड्डू मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के सहयोग से घायल अनिल को सीएचसी काकोरी ले गई। जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

गोली अनिल के पीठ में लगी है। साथ ही जिस डबल बैरल 12 बोर लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी गई है, उसका लाइसेंस आरोपी गुड्डू के पिता हरिराम के नाम पर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास शुरू कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...