पेयजल सप्लाई व कूहलों की मरम्मत की उचित व्यवस्था करने हेतु सौंपा ज्ञापन

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

ग्राम पंचायत राजोल के वार्ड नंबर 5 की औरतों ने माननीय विधायक केवल सिंह पठानिया को फोरलेन हाइवे के काम की वजह से पेयजल स्त्रोतों के नुकसान एवम राजोल बाजार के साथ लगती कूहलों की दयनीय स्थिति के बारे में जानकारी दी और उनसे पेयजल सप्लाई व कूहलों की मरम्मत की उचित व्यवस्था करने हेतु ज्ञापन सौंपा।

जैसा की विदित है हाइवे निर्माण के कारण पानी की पाइप्स बार बार टूट रही हैं और घरों में पीने योग्य पानी लाने के लिए परिवारों को स्कूल स्थित मोटर चलित हैंडपंप सप्लाई से पानी लाने के लिए बार बार रोड पार करना पड़ता है, जिस कारण किसी भी अप्रिय दुर्घटना का भय हमेशा बना रहता है।

माननीय विधायक जी ने प्राथना को स्वीकार करते हुए गांव की औरतों व परिवारों को आश्वाशन दिया की पुलियों के निर्माण के समय इन आने वाली परेशानियों को ध्यान में रखकर ही काम किया जायेगा।

ये रहे उपस्थित

ज्ञापन देने के समय मौजूदा प्रधान सपना धीमान, पूर्व प्रधान इंद्रजीत चौधरी, पूर्व उपप्रधान सुदर्शन कटोच, वार्ड नंबर 5 की महिला पंच संदला देवी और वार्ड की समस्त औरतों ने उपस्थित दर्ज की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...