पेड़ काटने से रोका तो वनरक्षक पर कर दिया हमला, एफआईआर दर्ज

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गूरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा में जंगल में अवैध रूप से देवदार का पेड़ काटने से रोकने पर चार वन काटुओं ने वन रक्षक पर हमला कर दिया। वन रक्षक ने उनकी पहचान करके उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी है।

पुलिस ने शनिवार को वन रक्षक के साथ जंगल में काटे गए पेड़ का मुआयना किया। साथ ही घायल वन रक्षक और उसके साथ मौजूद दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का मेडिकल करवाया।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात को जब बैरा वन बीट का वन रक्षक भिंद्र सिंह केहलरा के पास गश्त कर रहा था तो उसी दौरान जंगल में पेड़ काटने की आवाज सुनाई दी। आवाज को सुनकर वह जंगल के भीतर पहुंच गया जहां चार लोग अवैध रूप से देवदार का पेड़ काट रहे थे।

इसको लेकर जब वन रक्षक ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वन काटुुओं ने उस पर हमला कर दिया। वन रक्षक के साथ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी भी था। उसे भी हमले में चोटें पहुंची हैं। जब जंगल में हंगामा बढ़ने लगा तो वन काटु वहां से भाग गए।

वन रक्षक ने पुलिस में आरोपी जंगशिव, देवी चंद, रविंद्र कुमार और हरि सिंह सभी निवासी गांव केहलरा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस ने वन रक्षक की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

वनमंडलाधिकारी कमल भारती ने बताया कि वन काटुओं ने वन रक्षक के साथ मारपीट की है। इस मामले में पुलिस और वन विभाग गंभीरता से जांच कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...