पेड़ों की रक्षा करते माफिया से भिड़ा वन रक्षक, खाई में गिरने से घायल

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

पेड़ों की रक्षा करते एक वन रक्षक वन माफिया से भिड़ गया। इस दौरान वन माफिया के साथ हुई भिड़ंत के दौरान वह गहरी खाई में गिरकर घायल हो गया। घटना वन मंडल चंबा की दियोला वन बीट में हुई है।

प्राथमिक उपचार के बाद वन रक्षक सुदेश कुमार को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हालांकि वन विभाग की टीम ने तीन वन काटुओं को कटर के साथ दबोच लिया है। दो अन्य जंगल में भाग गए हैं।

जानकारी अनुसार बीते शुक्रवार रात को वन विभाग की टीम दियोला में गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें जंगल के भीतर चैन वुड कटर चलने की आवाज सुनाई दी। इसी आवाज का पीछा करते हुए वन रक्षकों की टीम मौके पर जा पहुंची। जहां पर पांच लोग देवदार के चतुर्थ श्रेणी के पेड़ को काट रहे थे।

वन रक्षकों की टीम ने वन काटुओं को पकड़ने लगी तो धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस भिडंत में वन रक्षक सुदेश कुमार बर्फ में फिसलकर नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। टीम ने तीन वन काटुओं को पकड़ लिया। मगर दो वन काटू मौके का फायदा उठाकर जंगल में भाग गए। पकड़े गए वन काटू दियोला पंचायत के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। टीम ने भागने वालों की भी पहचान कर ली है।

वन विभाग की टीम ने तीनों वन काटुओं को 28479 रुपये जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही काटे गए देवदार के पेड़ की लकड़ी और चेन वुड कटर को जब्त कर लिया है।

कृतज्ञ कुमार, वन मंडल अधिकारी, चंबा के बोल

दियोला वन बीट में वन विभाग की टीम ने पांच वन काटुओं को देवदार का पेड़ काटते हुए पकड़ा है। इसमें दो लोग मौके भाग गए। पकड़े गए तीन लोगों को जुर्माना भरने के बाद छोड़ दिया गया है। विभाग मामले में आगामी कार्रवाई कर रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...