पूर्व विधायक भटियात के विकास करवाने में पूरी तरफ से असफल रहे है – संदीप जसरोटिया

--Advertisement--

Image

भटियात – भूषण गूरूंग 

आज भटियात युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री संदीप जसरोटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा की अभी सत्ता से बाहर हुए कुछ ही समय हुआ है और भाजपा के पूर्व विधायक को डीजल पेट्रोल और गैस के दाम आसमान पर नजर आ रहे है ।

पूर्व विधायक सीपीएस की नियुक्तियों को लेकर सरकार पर जो बयानबाजी कर रहे है। वो भी पूर्व भाजपा सरकार में मुख्य सचेतक के पद पर सत्तासीन थे वो भी प्रदेश की सरकार और जनता पर आर्थिक बोझ था । और हिमाचल प्रदेश को 72 हजार करोड़ के कर्ज में डुबोया।

पूर्व विधायक की करनी और कथनी में वैसे ही फर्क है जैसे हाथी के दात खाने के ओर और दिखाने के ओर

भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी , महंगाई चरम सीमा पर थी ।

पूर्व विधायक जो जन कल्याण की बात करते है वो यह स्पष्ट करें कि सरकार द्वारा जो जनता की भलाई और ज़रूरत मंद जनता के लिए विधायक निधि दी जाती है वो पूर्व विधायक द्वारा अपने चहेतों को दे कर यह स्पष्ट कर दिया की वो भटियात की जनता के कितने हितेषी है ।

पिछले 10 वर्षो से सत्तासीन रहे भटियात के पूर्व विधायक के द्वारा किए गए विकास की बात की जाए तो वो ना के बराबर है सिर्फ कुछ पूर्व विधायक के चहेतो का विकास जरूर हुआ है।

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री संदीप जसरोटिया जी ने कहा की प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद पूर्व विधायक भटियात विधानसभा क्षेत्र का विकास करवाने में पूरी तरह से असफल रहे है

संदीप जसरोटिया जी ने भटियात की जनता को आश्वस्त किया की हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी भटियात का चौमुखी विकास करवाएंगे।

उन्होंने भटियात की जनता का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने अपने आशीर्वाद से कुलदीप सिंह पठानिया को विधानसभा पहुंचाया। ।

उन्होने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय सुखविंदर सिंह सुक्खू,  उप मुख्यमंत्री माननीय मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया ।

उन्होंने कहा की कुलदीप सिंह पठानिया का भटियात आगमन पर जोरदार स्वागत किया जायेगा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...