पुल पर फोन और जूते रखकर नदी में कूद गई नाबालिग, पुलिस ने बरामद किया शव

--Advertisement--

Image

चंबा – भूषण गूरूंग 

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक नाबालिग लड़की द्वारा शनिवार रात को रावी नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने 16 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद लड़की का शव बरामद कर लिया है। लड़की का शव परेल पुल से करीब 1 किलोमीटर दूर उदयपुर नामक स्थान पर मिला है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया है। मृतक लड़की की पहचान 17 वर्षीय पांगी निवासी के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा है कि लड़की सर्दियों की छुट्टियों में अपनी बुआ के घर चंबा आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आत्महत्या करने से पहले लड़की रात 8 बजे के करीब फोन पर बात करते हुए निर्माणाधीन पुल पर आई।

यहां लड़की ने अपन जूते उतारे और फोन को वहीं रखकर नदी में छलांग लगा दी। लड़की के नदी में कूदने के बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और देर रात 12 बजे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन लड़की का कहीं कोई पता नहीं चल पाया।

रविवार सुबह एक बार फिर से पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया और शब को बरामद करने में सफलता पाई।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि लड़की ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया और अंतिम बार वह फोन पर किससे बात कर रही थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...