पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा पास करवाने के नाम पर पैसे मांगने वाले पांच युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा पास कराने के नाम पर पैसे मांगने के आरोप में अर्की के पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोप है कि पांचों युवकों ने ग्राउंड टेस्ट पास कर चुके कई अभ्यर्थियों से संपर्क किया। उनसे लिखित परीक्षा पास कराने के लिए व्हाट्सएप चैटिंग कर और कॉल के माध्यम से पैसे मांगे गए।

एक अभ्यर्थी की शिकायत पर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है,पूछताछ जारी है। इनके मोबाइल जब्त कर पुरानी चैटिंग खंगाली जा रही है। पुलिस को शक है कि इन युवाओं के तार किसी बड़े सरगना से जुड़े हो सकते हैं।

यह भी पता लगाया जा रहा है कि जिन अभ्यर्थियों से इन युवकों ने संपर्क किया है, वे परीक्षा में पास हुए हैं या नहीं। छानबीन पूरी होने तक पुलिस इन युवकों की पहचान सार्वजनिक नहीं करेगी।

एसपी सोलन विरेंद्र शर्मा ने बताया कि पांचों युवक अफवाह फैला रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया पारदर्शिता से पूरी की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...