पुलिस पोस्ट की खस्ता हालत पर जिला परिषद उपाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

--Advertisement--

पुलिस पोस्ट की खस्ता हालत पर जिला परिषद उपाध्यक्ष ने जताई नाराजगी    

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

कीरतपुर-नेरचोक फोरलेन पर मंडी भराड़ी चौक पर स्थित पुलिस पोस्ट का जिला परिषद के उपाध्यक्ष ने हाल ही में निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष ने पोस्ट की छोटी आकार और बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर नाराजगी जताई।

निरीक्षण के दौरान पता चला कि पोस्ट में न तो बिजली की व्यवस्था है और न ही पानी की। इसके अलावा, शौचालय जैसी जरूरी सुविधा भी उपलब्ध नहीं है, जिससे पुलिसकर्मियों को दूसरों के घरों, दुकानों या खुले में जाना पड़ता है।

उपाध्यक्ष ने इसे पुलिसकर्मियों के लिए अत्यंत असुविधाजनक और अमानवीय स्थिति बताया। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए उपाध्यक्ष ने पुलिस विभाग और एनएचएआई के परियोजना अधिकारी को एक पत्र भेजा है, जिसमें पोस्ट में पाई गई कमियों को शीघ्र सुधारने का अनुरोध किया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को उचित सुविधाएं मिलनी चाहिए ताकि वे अपनी ड्यूटी को बेहतर तरीके से निभा सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...