पुलिस थाना के पास कार व ट्रक की जबरदस्त टक्कर,बड़ा हादसा टला

--Advertisement--

Image

काँगड़ा, राजीव

जिला काँगड़ा में ज्वालामुखी नादौन राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस थाना ज्वालामुखी के पास एक तीखे मोड़ पर एक कार व ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि किसी व्यक्ति को चोटें नहीं आईं, लेकिन कार का बम्पर पूरी तरह से क्षतिग्रसत हो गया।

वहीं ट्रक की भी साइड में लगने से नुक्सान हुआ है। बताया जा रहा है कि कार चालक ज्वालामुखी से नादौन की तरफ जा रहा था, जबकि ट्रक नादौन से ज्वालामुखी की और आ रहा था कि अचानक एक तीखे मोड़ पर गाड़ी और ट्रक आपस में भिड़ गए। मोड़ के साथ ही घर लगते हैं अगर ट्रक गलती से आगे जाता तो घरों को भी नुक्सान पहुंच सकता था।

दुर्घटना के बाद पुलिस टीम ज्वालामुखी ने मौके पर पहुंच कर नुक्सान का आकलन किया और बयान दर्ज किए। फिलहाल पुलिस की तफ्तीश और कार्रवाई जारी है। मामला अभी थाना में दर्ज नहीं हो पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...