पुलिस को देखकर भागे दो युवको से चिट्टा बरामद, मामला दर्ज़

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

एसआईयू बिलासपुर टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बिलासपुर की टीम जब गस्त करते हुए घुमारवीं थाना क्षेत्र के समेला मोड़ कुठेड़ा के पास पहुंची तो, पैदल जा रहे दो युवक पुलिस को देख कर घबरा गए ओर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस की टीम ने उन्हें वंही पकड़ लिया। भागते समय एक युवक ने सड़क किनारे एक लिफाफा फैंक दिया। जिसे चेक करने पर पुलिस को 58.24 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना घुमारवीं के तहत कुठेड़ा की तरफ सोमवार को एस.आई.यू. बिलासपुर की टीम प्रभारी नरेंद्र कौंडल की अगुवाई में गश्त करने कुठेड़ा की तरफ आई हुई थी। जब टीम समेला मोड़ के पास पहुंची तो 2 युवक पैदल आ रहे थे और एस.आई.यू. पुलिस टीम को देख कर दोनों घबरा गए। उन्होंने अपनी जेब से कोई वस्तु निकालकर सड़क की नाली की तरफ फैंक दी।

एस.आई. टीम ने उन्हें दौड़ कर थोड़ी दूरी पर पकड़ लिया और फैंकी वस्तु की जांच करने पर उसमें 58.24 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस थाना घुमारवीं में दोनों युवकों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। मामले की पुष्टि डी.एस.पी. बिलासपुर राज कुमार ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...