पुराने डीसी ऑफिस के समीप हादसा, डंगे से लटकी पिकअप, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

सोलन में सोमवार देर शाम एक बड़ा हादसा टल गया जब एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लटक गई। यह दुर्घटना ओल्ड डीसी ऑफिस, सन्नी साइड के समीप स्थित पार्किंग में हुई, जहां वाहन अचानक बेकाबू होकर डंगे से नीचे झूल गया। गनीमत रही कि पिकअप पूरी तरह नीचे नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। वाहन को हवा में लटका देख लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य में जुट गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप सड़क किनारे लगे सुरक्षा अवरोध से टकराई, जिससे उसका आधा हिस्सा हवा में लटक गया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि जब पिकअप सड़क किनारे रुकी, तो उसके नीचे से कुछ पत्थर गिरे, जिनमें से एक पत्थर वहां खड़े व्यक्ति पर गिर गया।

घायल को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे शिमला रेफर कर दिया गया।

एमएस क्षेत्रीय अस्पताल सोलन एमपी सिंह के बोल 

एमएस क्षेत्रीय अस्पताल सोलन एमपी सिंह ने बताया कि घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उसे विशेषज्ञ इलाज के लिए शिमला भेजा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...