पुराने गहने बदलने के नाम पर शातिर महिला ने ग्रामीणों को लगाया लाखों रुपए का चूना, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

करसोग में पुराने के बदले नए गहनों का लालच ग्रामीणों को महंगा पड़ गया। यहां एक शातिर महिला भोले-भाले ग्रामीणों को नया सामान देने का झांसा देकर लाखों रुपए के गहनों पर अपना हाथ साफ कर गई है। अब ठगे जाने के बाद ग्रामीण महिलाएं थाना में शिकायत लेकर पहुंच रही हैं।

करसोग थाना में 2 दिनों में ही इस तरह के ठगी के 4 मामले दर्ज हो चुके हैं। इस बारे में पुलिस की टीमें बनाकर विभिन्न इलाकों में भेज कर शातिर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक करसोग में साड़ी पहने देखने से बंगाल मूल की लगने वाली एक महिला ने महिला ने विभिन्न इलाकों में जाकर पहले तो पुराने बर्तन लेकर इसकी जगह नए बर्तन लौटाकर लोगों को अपने जाल में फंसाया।

इसके बाद पुराने गहनों के बदले में नए डिजाइन के आभूषण देने के लिए ठगी का नया जाल बुना, ऐसे में गांव की कुछ भोली-भाली महिलाओं ने लालच में फंसकर जीवन भर की पूंजी लूटा दी।

बताया जा रहा है कि पहले शातिर महिला ने कुछ घरों से पुराने गहने लेकर इसकी जगह नए गहने वापस लौटकर लोगों का भरोसा जीता, ऐसे में ग्रामीणों ने घर में रखे और गहने भी बदलने को दे दिए।

ऐसे में झांसे में फंसता देकर शातिर महिला बड़ा हाथ साफ करने में कामयाब रही और अब लाखों के आभूषण लेकर फरार हो गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...