पीस मील वर्कर्स आज से टूल डाउन हड़ताल पर

--Advertisement--

Image

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस अगर खराब होती है तो उसकी मरम्मत के लिए परेशानी हो सकती है। पीस मील वर्कर आज से टूल डाउन हड़ताल पर हैं। पीस मील वर्कर्स को उम्मीद थी कि जेसीसी की बैठक में उनकी मांगों का हल होगा

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस अगर खराब होती है तो उसकी मरम्मत के लिए परेशानी हो सकती है। पीस मील वर्कर आज से टूल डाउन हड़ताल पर हैं। पीस मील वर्कर्स को उम्मीद थी कि जेसीसी की बैठक में उनकी मांगों का हल होगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

ऐसे में अपनी मांगों के समर्थन व जेसीसी की बैठक में पीस मील वर्करों को कुछ नहीं दिए जाने के विरोध में धर्मशाला में पीस मील वर्कर्स आज पत्रकार वार्ता कर रहे हैं और टूलडाउन हड़ताल कर रहे हैं। ऐसे में अगर कहीं पर एचआरटीसी की कोई गाड़ी खराब होती है तो यात्रियों को परेशानी होगी।

प्रदेशभर में करीब एक हजार पीस मील वर्कर्स हड़ताल पर हैं। अपनी मांग के समर्थन में आज से टूल डाउन हड़ताल कर रहे हैं। जिससे नुकसान यह होगा कि अगर कोई एचआरटीसी की बस खराब होती है तो उसकी तुरंत मरम्मत नहीं हो सकेगी। एचआरटीसी में मैकेनिकल कार्य के लिए पीस मील वर्कर्स पर निर्भरता ज्‍यादा है। एचआरटीसी प्रबंधन के नियमित कर्मचारी बहुत कम हैं।

पीस मील कर्मचारी संघ की धर्मशाला इकाई के नेता सुनील कुमार ने बताया कि पांच व छह सालों के बाद भी उन्‍हें अनुबंध में नहीं लाया जा सका है। पीस मील वर्कर्स को अनुबंध में लाने की उम्मीद जेसीसी की बैठक में थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। लंबे समय से पीस मील कर्मचारी अपनी मांगों को उठा रहे हैं।

कई बार ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन मांग को नहीं माना गया है। एक हजार पीस मील कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि उनकी मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...