पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के दो स्वयंसेवी राज्य स्तर गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित

--Advertisement--

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के दो स्वयंसेवी राज्य स्तर गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित।

चम्बा – भूषण गुरूंग 

 राष्ट्रीय सेवा योजना का राज्य स्तरीय मेगा शिविर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में दिनांक 06 – 01- 2025 से 10- 01-2025 तक आयोजित हुआ। इस शिविर में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर की स्वयं सेवी काजल सुपुत्री पवन कुमार एवम् नंदिका ठाकुर सुपुत्री कुलदीप सिंह का चयन 26 जनवरी को शिमला में गणतंत्र दिवस परेड करने हेतु हुआ।

स्कूल की प्रधानाचार्य ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के पुरुष कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार प्रवक्ता भौतिक शास्त्र एवम् महिला कार्यक्रम अधिकारी अंजली चौहान प्रवक्ता गणित के मार्गदर्शन में स्वयंसेवियों ने यह मुकाम हासिल किया है।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार प्रवक्ता भौतिक शास्त्र एवं महिला कार्यक्रम अधिकारी अंजली चौहान ने बताया की 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को शिमला के रिज मैदान में महामहिम राज्यपाल की उपस्थिति में परेड करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जो कि विद्यालय के लिए हर्ष की बात है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या राजकुमारी ने स्वयंसेवियों, कार्यक्रम अधिकारियों अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन समिति एवं समस्त स्टॉफ सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि कड़े परिश्रम का परिणाम हमेशा सकारात्मक होता है, आगे भी इस तरह भविष्य में विद्यार्थी एवं अध्यापक परिश्रम कर विद्यालय का नाम रोशन करते रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...