पिकअप व बाइक की भिड़ंत, महिला समेत तीन घायल

--Advertisement--

ऊना, 11 अप्रैल – अमित शर्मा

सदर पुलिस थाना के तहत लमलैहड़ी में पिकअप व बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया।

वहीं पुलिस ने घायल बाइक चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राकेश कुमार निवासी चंगर ने बताया कि सोमवार देर शाम बाइक पर अपनी भतीजी गुरूनूहर कौर व भाभी कुलविंदर कौर के साथ ऊना जा रहे थे।

लमलैहड़ी मोड़ पर पीरनिगाह से आ रही एक पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोगों को चोटें पहुंची है। वहीं घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पिकअप चालक झलमन सिंह निवासी जालंधर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने माउंट एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित, दिया 1 लाख का नकद पुरस्कार

हिमखबर डेस्क करसोग निवासी रुचि ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह...

हिमाचल में 11 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

छह से लेकर नौ जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, 11...

धर्मशाला के डॉ. अभिनव ने कैमरे में कैद कीं 600 दुर्लभ पक्षी प्रजातियां

हिमखबर डेस्क धर्मशाला जोनल अस्पताल में तैनात त्वचा रोग विशेषज्ञ...