पालमपुर होली महोत्सव के लिए 16 से होंगे ऑडिशन

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

राज्य स्तरीय होली महोत्सव पालमपुर में होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से होगा। इन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन 22 से 25 मार्च तक किया जाएगा। यह ऑडिशन 16 मार्च को सहायक लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय (एपीआरओ) में होगा।

राज्य स्तरीय होली महोत्सव समिति की अध्यक्ष एवं एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती ने बताया कि उत्सव के दौरान आयोजित होने वाली चारों सांस्कृतिक संध्याओं प्रदेश के लोक कलाकारों को अधिक मौका मिले इस बात का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी संध्याओं में अच्छे कलाकारों को मौक़ा मिले इसके लिए इनका चयन ऑडिशन के माध्यम से ही किया जाएगा।

एसडीएम ने कहा कि आडिशन 16 मार्च को 10 बजे से सायं चार बजे तक सहायक लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय पालमपुर में निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि कलाकारों के चयन के लिए गीत संगीत से संबंधित विशेषज्ञों तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के इच्छुक लोग आडिशन में भाग ले सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...