पालमपुर में सेना की खुली भर्ती का आयोजन पहली मार्च से.

--Advertisement--

Image

पालमपुर/कांगड़ा, राजीव जसबाल 

भर्ती निर्देशक मण्डी कर्नल एम राजा राजन ने आज बताया कि जिला मण्डी, कुल्लू और लाहौलस्पिति के नवयुवकों के लिए भारतीय थल सेना में सैनिक सामान्य ड्युटी, सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर, सैनिक तकनीकी, एविएशन, सैनिक तकनीकी, गोला बारूद परीक्षक तथा सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहयोगी पदों की भर्ती जो 6 अक्तूबर से 14 अक्तूबर, 2020 तक की जानी थी, लेकिन कोविड-19 के कारण यह भर्ती कुछ महीनों के लिए स्थगित कर दी गई थी ।

उन्होंने बताया कि अब यह भर्ती पहली मार्च से 12 मार्च, 2021 तक सीएच सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्व विद्यालय, पालमपुर मैदान में आयोजित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस भर्ती रैली में वही उम्मीदवार भाग ले सकते हैं जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए 20 सितम्बर, 2020 तक अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था ।

उन्होंने बताया कि उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड अपनी आई.डी. से 10 फरवरी, 2021 से डाउनलोड कर सकते हैं । उन्होंने बताया कि उम्मीदवार एडमिट कार्ड में दी गई भर्ती की तिथि व समय के अनुसार ही भर्ती स्थल पर पहुंचे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एक माह की बच्ची को दादा की गोद से छीनकर जमीन पर पटका, आरोपी बोला- बलि देना था मुझे

हिमख़बर डेस्क  उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक हैरान करने...

एक तेज भूकंप और सब होगा खत्म, आखिर खतरे से निपटने के लिए कितनी तैयार है देवभूमि

हिमाचल में प्रलय की आहट- हिमाचल पर मंडरा रहा है...

गिरीपार के बेटे ने चमकाया प्रदेश का नाम, LPAI में पोर्ट प्रशासक बने HAS अधिकारी नारायण चौहान

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई प्रशासनिक पदों पर सेवारत...

बचपन का शौक बना प्रोफेशन, मिनटों में किसी का भी स्कैच तैयार कर देते हैं शेखर

हिमख़बर डेस्क  उपमंडल जवाली के अंतर्गत नगर परिषद जवाली के...