पालमपुर में खुद ही चल पड़ी सड़क किनारे खड़ी कार, छह लोगों को टक्कर मार दो दुकानों को पहुंचाया नुकसान

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू 

शुक्रवार सुबह मुख्य बाजार पालमपुर के गुरुद्वारा रोड के निकट सड़क किनारे खड़ी कार स्वयं ही चल पड़ी। बाजार में छह राहगीरों को टक्कर मारकर कार गुरद्वारा मार्ग में एक दुकान से टकराकर रुक गई।

अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। कार में महिला भी सवार थी, लेकिन उसे कोई चोट नहीं लगी है। पुलिस ने लापरवाही को लेकर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार लगभग 11 बजे गांव रोड़ी, डाकघर ठाकुरद्वारा निवासी प्रताप चंद कटोच ने कार एचपी 37 ए 5041 को गुरुद्वारा मार्ग से पहले सड़क किनारे खड़ा किया था। चालक फोटोस्टेट करने दुकान में चला गया।

थोड़ी देर के बाद कार स्वयं ही चल पड़ी। हालांकि कार में एक महिला सवार थी। ऐसे में सड़क पर जा रहे राहगीरों को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित कार गुरुद्वारा मार्ग में एक दुकान की सीढिय़ों से टकराकर रुक गई।

सवार महिला को कोई चोट नहीं आई जबकि एक गंभीर घायल ज्ञान चंद को सिविल अस्पताल पाालमपुर में प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कालेज टांडा रेफर किया गया है।

कार ने एक बेकरी और जूते की दुकान सहित सामान और रमेश छाबड़ा की सीढिय़ों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

पालमपुर पुलिस ने इस संदर्भ में कार चालक प्रताप चंद कटोच निवासी रोड़ी, डाकघर ठाकुरद्वारा के विरुद्ध विभिन्न धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

क्या कहते हैं अधिकारी

डीएसपी गुरवचन सिंह ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच जारी है। चालक पर लापरवाही से गाड़ी खड़ी करने को लेकर मामला दर्ज हुआ है। गंभीर घायल ज्ञान चंद के बयान अनुसार ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...