पालतू कुत्ते की हत्या का आरोप, मामला दर्ज़

--Advertisement--

Image

अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज, मामले की जांच शुरू। 

ऊना – अमित शर्मा

थाना हरोली के तहत सैंसोवल एक व्यक्ति ने अपने पालतू कुत्ते का कत्ल किए जाने के संबंध में पुलिस को शिकायत सौंपी है। पुलिस ने घटना के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सैंसोवल निवासी गुरमेल सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने पालतू कुत्ते को रोजाना की तरह शनिवार की रात भी घर के बरामदे में बांधा हुआ था।

रविवार सुबह उन्होंने देखा तो उनका कुत्ता उस जगह पर नहीं मिला। जब परिवार के लोगों ने कुत्ते की तलाश शुरू की तो घर की कुछ दूरी पर कुत्ता मृत हालत में पाया गया। गुरमीत सिंह का आरोप है कि इससे पहले भी उनके घर में एक पालतू कुत्ते को मारा जा चुका है।

उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जो लोग उनके घर में पालतू कुत्तों को बार-बार मारने का प्रयास कर रहे हैं, उनसे उन्हें और उनके परिवार को भी खतरा हो सकता है।

पुलिस ने घटना के संबंध में गुरमेल की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दिया है। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...