पारिवारिक विवाद के दौरान घायल हुई महिला की मौत, बेटे पर हत्या का मामला दर्ज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

थाना लंबागांव के तहत आने वाले कर्णघट्ट गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान घायल हुई महिला की टांडा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत के मामले में लंबागांव पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके बेटे दीप राज को सोमवार दोपहर बाद गिरफ्तार  कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण चोट लगना सामने आने पर पुलिस ने मृतका के बेटे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 1 अक्तूबर की रात कर्णघट्ट निवासी हरनाम सिंह के घर में पारिवारिक विवाद हुआ था। इस दौरान बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी अंजना देवी (55) को गंभीर चोटें आईं। घायल अंजना देवी को पहले जयसिंहपुर अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज (टीएमसी) रेफर किया गया था।

इलाज के दौरान 8वें दिन गत (बुधवार) को अंजना देवी की मौत हो गई थी। पुलिस ने पहले इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि महिला की मौत चोट से हुई या किसी अन्य कारण से। सोमवार को टीएमसी से प्राप्त रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि मौत चोट लगने से हुई है।

इसके आधार पर पुलिस ने मृतका के बेटे दीप राज (30) के खिलाफ धारा 103  के तहत हत्या का मामला दर्ज कर उसे सोमवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया।  पुष्टि थाना लंबागांव के एसएचओ कुलदीप सिंह ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...