पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में PGI रैफर

--Advertisement--

पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में PGI रैफर

ऊना – अमित शर्मा

पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत नंगल कलां में एक महिला ने परिवारिक विवाद के चलते गैस ऑन कर खुद को आग लगा ली। आग की चपेट में आने से महिला झुलस गई व आग बुझाते समय पति भी झुलस गया है।

गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने महिला के पति के बयान पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए ब्यान में जसवीर सिंह निवासी नंगल कलां ने बताया कि रविवार रात्रि पारिवारिक विवाद के कारण बहसबाजी हो गई, जिसके बाद वह घर से बाहर चला गया। देर रात जब यह वापिस आया तो उसकी पत्नी ने पुन: बहसबाजी की और रसोई में जाकर गैस खुली छोड़ दी।

पति का कहना है कि जब वह गैस बंद करने गया तो पत्नी ने आग जला दी, जिससे कमरे में आग फ़ैल गई। आगजनी से महिला बुरी तरह झुलस गई है। आग बुझाते हुए जसवीर सिंह का भी हाथ जल गया।

डीएसपी हरोली मोहन रावत के बोल

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...