पांवटा साहिब : 48 वर्षीय शख्स पर हाथी का हमला, अस्पताल में तोड़ा दम

--Advertisement--

पांवटा साहिब , 09 मार्च – नरेश कुमार राधे

उपमंडल के माजरा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले सैनवाला जंगल में हाथी द्वारा एक शख्स पर हमला कर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। हाथी ने व्यक्ति को बुरी तरह से घायल कर दिया था, जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान तपेंद्र (48) पुत्र हीरा सिंह गांव क्यारी डाकघर क्यारी गुंडा तहसील कमराऊ जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि दूरभाष के माध्यम से व्यक्ति पर हमला किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। पुलिस को मौके पर हाथी के पैरों के निशान भी मिले है। यहां मौजूद गुर्जर ने बताया कि उन्होंने व्यक्ति को जब घायल अवस्था में देखा तो स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी प्रताप परमार के बोल

थाना प्रभारी प्रताप परमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत की वजह हाथी का हमला ही प्रतीत हो रहा है। शुक्रवार को तपेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को सौंप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...