पांवटा पहुंची शहीद की पार्थिव देह, प्रमोद नेगी अमर रहे के लगे नारे

--Advertisement--

प्रमोद पैराट्रूपर थे, जो 9 पैरा रेजिमेंट में 2017 में भर्ती हुए थे। वह अपने पीछे माता तारा देवी, पिता देवेंद्र नेगी, छोटा भाई नितेश नेगी और बड़ी बहन मनीषा को छोड़ गए हैं। 

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में शहीद हुए सिरमौर के वीर सपूत प्रमोद नेगी की पार्थिव देह जैसे ही पांवटा साहिब पहुंची तो लोगों ने प्रमोद नेगी अमर रहे, भारत माता की जय के नारे लगाए।

पार्थिव देह को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए गोविंद घाट बैरियर पर हजारों लोग पहुंचे। आज उनके पैतृक गांव में सेना और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

प्रमोद पैराट्रूपर थे, जो 9 पैरा रेजिमेंट में 2017 में भर्ती हुए थे। वह अपने पीछे माता तारा देवी, पिता देवेंद्र नेगी, छोटा भाई नितेश नेगी और बड़ी बहन मनीषा को छोड़ गए हैं। प्रमोद नेगी दो साल से देश की सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स में तैनात थे। करीब 6 वर्ष पूर्व भारतीय सेना में भर्ती हुए थे।

मिशन पर जाने से कुछ घंटे पहले शहीद बेटे प्रमोद नेगी ने फोन पर अपनी माता से बात की थी। प्रमोद ने कहा था- मां…। जरूरी मिशन पर जा रहा हूं।हो सकता है कि 10 दिन मोबाइल बंद रहे, पर चिंता न करना। जल्द मिशन फतह कर लौटूंगा।

गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे पांच से सात मिनट की बातचीत में प्रमोद ने अपने माता-पिता का हालचाल पूछा और पिता से भी कुछ देर बात की। अगले ही दिन साढ़े 12 बजे के आसपास परिजनों को बेटे की शहादत की खबर मिली तो सुध-बुध खो बैठे।

मां कहती थी, ‘बेटा मामा की तरह बन जाओ टीचर…वो देश रक्षा में बांधना चाहता था सिर पर कफन

वो स्कूल में पढ़ाई कर रहा था…अक्सर ही मां से सेना में जाने की जिद करता था…मां कहती थी, ‘बेटा तुम्हारे दो मामा टीचर हैं, तुम भी टीचर बन जाओ।’ यकीन मानिए, स्कूल में पढ़ने वाला लड़का ये तय कर चुका था कि उसे तो मां भारती की रक्षा में सिर पर कफन बांध कर दुश्मनों के दांत खट्टे करने हैं। बेटे की जिद के आगे मां ने भी घुटने टेक दिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...