पांगी से कुल्लू जा रही बोलेरो गिरी, चार घायल

--Advertisement--

Image

चम्बा, भूषण गुरुंग

जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी से वाया लाहुल होकर कुल्लू जा रही एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए केलांग अस्पताल पहुंचाया। यहां पर उपचार चल रहा है। पांगी से एक बोलेरो वाहन में सवार होकर छह लोग वाया लाहुल होकर कुल्लू जा रहे थे। जैसे ही लाहुल के तोजिंग नाले के समीप पहुंचे तो वाहन हादसे का शिकार हो गया।

बताया जा रहा है कि हादसा बर्फबारी के कारण पेश आया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए केलांग अस्पताल पहुंचाया जहां पर उन्हें उपचार दिया जा रहा है। हादसे में चार लोगों को चोटें आई हुई हैं।

वहीं दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना का जायजा लिया साथ ही घायलों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कर्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...