पहाड़ी से गिरे पत्थराें की चपेट में आया कंपनी का मजदूर, मौके पर मौत

--Advertisement--

Image

रिकांगपिओ, एसपी क्यूलो मथास

जिला किन्नौर के राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर रल्ली के पास बुधवार को पत्थर लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश कुमार पुत्र इंद्र राज निवासी रखांण तहसील देववन जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार यूपी निवासी दिनेश शोंगठोंग करछम जल विद्युत परियोजना की पटेल कंपनी में काम करता था। बुधवार को लगभग 11 बजे वह एनएच-5 पर रल्ली के पास जा रहा था कि अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। इस दाैरान वह पत्थराें की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पटेल कम्पनी के कर्मचारी व चिकित्सक प्राथमिक उपचार के लिए घटना स्थल पर पहुंचे परंतु तब तक दिनेश कुमार की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना कम्पनी कर्मचारियों ने रिकांगपिओ थाने में दी। सूचना मिलते ही रिकांगपिओ थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच करके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ ले जाया गया।

वहीं एसडीएम कल्पा अवनींद्र कुमार ने बताया कि रल्ली में पटेल कम्पनी के मजदूर की पत्थर लगने से मौत हो गई है तथा प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपए की राहत राशि दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन द्वारा पहले ही लोगों को एडवाइजरी जारी की गई है कि खराब मौसम के चलते अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...