पहाड़ी से चट्टान गिरने से दो मंजिला मकान पूरी तरह नष्ट, तीन परिवार बेघर

--Advertisement--

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कहर बरसा दिया है। वहीं शिमला की मकड़ोग पंचायत के सिहाणा गांव में पहाड़ी से चट्टान गिरने से दो मंजिला मकान पूरी तरह नष्ट

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कहर बरसा दिया है। वहीं शिमला की मकड़ोग पंचायत के सिहाणा गांव में पहाड़ी से चट्टान गिरने से दो मंजिला मकान पूरी तरह नष्ट हो गया।

मकान में तीन परिवार रहते थे। गनीमत यह रही कि ग्रामीणों ने इस खतरे को पहले ही भांप लिया था तथा पहाड़ी के नीचे के घर खाली करवा लिए थे।

यह चट्टान घर की छत को नष्ट करते हुए एक कमरे में जा गिरी, जबकि एक अन्य बड़ी चट्टान सडक़ से टकरा कर छत को पार करते हुए एक दूसरे मकान के समीप जा गिरी।

फिलहाल यह तीनों परिवार गांव में अन्य लोगों के घर में शरण लिए हुए हैं। प्रशासन की तरफ से पीडि़त परिवारों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...