पहले शराब पीकर 2 सगे फौजी भाइयों ने पिता को पीटा, फिर मकान में लगाई आग

--Advertisement--

Image

पुलिस ने भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ऊना – अमित शर्मा 

पुलिस चौकी जोल के तहत पंचायत अम्बेहड़ा के कुखेड़ा राजपूतां में दो सगे फौजी भाइयों ने शराब पीकर अपने ही पिता को पीट डाला।

इतना ही नहीं नशे में धुत्त में भाइयों ने अपने ही मकान को आग लगा दी।

पड़ोसियों द्वारा सूचना देने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाया।

वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हुडदंग मचाने वाले दोनों भाइयों को काबू कर लिया।

जानकारी के अनुसार रविवार रात्रि को कुखेड़ा राजपूतां निवासी कुलदीप कुमार व शिव कुमार सगे भाई शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचे।

जहां पर पिता राज कुमार से किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिस पर दोनों भाईयों ने पिता को पीट दिया और घर के सामान की तोड़ फोड़ कर डाली।

इतना ही नहीं अपने मकान को आग लगा दी। मकान को लगी आग को देख पड़ोसियों ने फायर बिग्रेड को फोन पर बुलाया और आग पर काबू पाया।

वहीं, पंचायत प्रधान ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर फौजी भाईयों को काबू किया।

टाहलीवाल चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...