पहले लड़की की प्रोफाइल से रिझाया, फिर साढ़े आठ लाख का चूना लगाया

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

टैलीग्राम एप पर ऑनलाइन इन्वैस्टमैंट के चक्कर में फंस कर चम्बा जिले के डल्हौजी के एक युवक ने साढ़े 8 लाख रुपए से अधिक की राशि गंवा दी। युवक ने फेसबुक पर महिला दोस्त की बातों में आकर राशि लगाई थी। इसमें पहली इन्वैस्टमैंट पर दोगुना राशि वापस मिली थी, जिसके झांसे में आकर युवक ने उक्त राशि गंवा दी।

ठगी का अहसास होने के बाद युवक ने साइबर थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार डल्हौजी के युवक की फेसबुक पर महिला दोस्त थी जिसने उसे टैलीग्राम एप के माध्यम से इन्वैस्टमैंट करने की बात कही थी।

महिला ने बताया था कि वह भी ऑनलाइन इन्वैस्टमैंट कर अच्छा पैसा कमा रही है। महिला दोस्त की बातों में आकर युवक ने भी शुरूआत में 10 हजार रुपए की राशि ऑनलाइन इन्वैस्टमैंट में लगाई, जिसके बदले युवक को 23 हजार रुपए प्राप्त हुए।

इसके बाद युवक ने 10 से 12 ट्रांजैक्शन में 855250 रुपए की राशि इन्वैस्ट की लेकिन पैसा वापस नहीं आया। युवक ने अपनी सेविंग की राशि ऑनलाइन एप पर इन्वैस्ट की थी।

एएसपी साइबर थाना धर्मशाला प्रवीण धीमान के बोल

उधर, एएसपी साइबर थाना धर्मशाला प्रवीण धीमान ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...