पहले दुधमुंहे बच्चे को सुलाया…फिर दूसरे कमरे में जाकर महिला ने ऐसे गले लगा ली मौत, पति-सास गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मंडी जिले के डैहर क्षेत्र में रविवार को एक 19 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान प्रियंका पत्नी रवि कुमार निवासी गांव सकरोहा डाकघर ननावां के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार महिला अपने पति, दुधमुंहे बच्चे (5 माह) और सास के साथ डैहर में किराए के कमरे में रह रही थी। घटना के समय उसका पति ड्यूटी पर गया हुआ था, जबकि सास पास की दुकान पर मौजूद थी।

बताया जा रहा है कि महिला ने पहले बच्चे को एक कमरे में सुलाया और फिर दूसरे कमरे में जाकर पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद जब सास वापस कमरे में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।

इस पर सास ने मकान मालिक और आसपास के लोगों को बुलाया। जब दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर उसकी बहू फंदे पर झूल रही थी। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी भारत भूषण, थाना प्रभारी सुंदरनगर कमलकांत, थाना बीएसएल जगत राम और थाना धनोटू के प्रभारी मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले की घुमारवीं तहसील निवासी प्रियंका ने डेढ़ वर्ष पूर्व रवि कुमार से प्रेम विवाह किया था। प्रथम दृष्टया जांच में पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल मृतका के बच्चे को चाइल्ड शैल्टर मंडी भेज दिया गया है।

घटना की जानकारी के बाद पहुंचे मायका पक्ष ने बेटी की मौत पर गहरा दुख जताते हुए पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए तथा निष्पक्ष जांच की मांग की। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और न्याय का भरोसा दिलाया।

डीएसपी भारत भूषण के बोल

डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मायका पक्ष की शिकायत के आधार पर पति और सास को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

वियतनाम में बड़ा हादसा, भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलटी, 15 लोगों की मौत

हिमखबर डेस्क वियतनाम में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां...

हादसा या कुछ और: ज्वाली के देहरी में एक और युवक संदिग्ध मौत, टांडा अस्पताल में तोड़ा दम

ज्वाली - शिवू ठाकुर पुलिस थाना ज्वाली के अधीन पंचायत...