पहली से पांचवीं कक्षा तक का बदलेगा सिलेबस, नई शिक्षा नीति के तहत तैयार किया जाएगा पाठ्यक्रम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अगले साल के शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पहली से 5वीं कक्षा तक का सिलेबस बदलेगा। पाठ्यक्रम में यह बदलाव नई शिक्षा नीति के तहत किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम को अपनाने जा रहा है।

इस बार शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र में पाठ्यक्रम में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। बताया यह भी जा रहा है कि पाठ्यक्रम में बदलाव अगले शैक्षणिक सत्र 2026-27 में होगा। इस दौरान शिक्षा बोर्ड पहली से पांचवीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में बदलाव करेगा।

पाठ्यक्रम में क्या बदलाव होगा, इस बारे में फिलहाल कुछ साफ नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि शिक्षा बोर्ड एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम को अपनाने जा रहा है। ऐसे में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में क्या बदलाव करता है और किस विषय को ज्यादा महत्व देगा, यह अभी तक साफ नहीं है।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड हर वर्ष प्रदेश सरकार की योजना के तहत पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को निशुल्क किताबें मुहैया करवाता है। इसके लिए प्रिंटिंग का कार्य भी पहले चल रहे शैक्षणिक सत्र के बीच में शुरू हो जाता है।

इस दौरान अगर किसी विषय में से पाठ्यक्रम को हटाना या जोड़ना होता है तो उस बारे में बोर्ड की ओर से अधिसूचना निकाल कर सूचित किया जाता है। हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए मुफ्त में दी जाने वाली किताबों की खेप पहुंच गई है, जबकि स्कूल से संबद्धता प्राप्त स्कूल भी बोर्ड के बुक सेंटर से किताबें ले सकते हैं।

डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड के बोल

इस शैक्षणिक सत्र में पाठ्यक्रम में बदलाव नहीं किया गया है। पाठ्यक्रम में बदलाव शैक्षणिक सत्र 2026-27 में होगा। एनसीईआरटी ने पाठ्यक्रम में बदलाव करने की बात कही है। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड भी एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम अपनाता है। अगले शैक्षणिक सत्र में पाठ्यक्रम में बदलाव होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...