पशुशाला में जिंदा जल गई गाय

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

टौणीदेवी विकास खंड के तहत झनिक्कर गांव में शुक्रवार को एक पशुशाला में अचानक भीषण आग लगने से हडक़ंप मच गया। आग लगते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयासों में जुट गए।

जानकारी के अनुसार यह आग राज कुमार विक्की (पुत्र बीरबल) की पशुशाला में लगी। आग इतनी भयानक थी कि उसमें एक गाय जलकर मर गई, जिससे पशुपालक परिवार को भारी नुकसान झेलना पड़ा है।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निश्मन विभाग की गाडिय़ां भोरंज और हमीरपुर से मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया, वहीं पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने में जुटी रही।

फिलहाल आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। गाय की मौत और पशुशाला के जलने से स्थानीय लोगों के चेहरों पर मायूसी साफ देखी जा सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...