पर्यत्न फाउंडेशन भटेच्छ’ की टीम ने बाँटे फल और जूस

--Advertisement--

Image

ठारू/शाहपुर, नितिश पठानियां

विकास खण्ड रैत के तहत ग्राम पंचायत ठारू में आज स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड टेस्ट शिविर का आयोजन किया गया | शिविर के आयोजन प्रबंधन में पंचायत की और से पूरा सहयोग रहा | वहीं पर्यत्न फाउंडेशन भटेच्छ की टीम की तरफ़ से शिविर में उपस्थित लोगों को सेनेटाइजर,मास्क,जूस व फल बाँटे गये | पंचायत प्रधान सपना देवी व उप प्रधान सुरिंद्र ठाकुर ने पर्यत्न फाउंडेशन भटेच्छ टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस प्रकार से उक्त टीम ने कोरोना के इस संकट काल में ज़रूरतमंद लोगों की सेवा में दिन रात मेहनत की है वो ना केवल भटेच्छ के लिए मगर पूरी पंचायत ठारू के लिए गर्व की बात है |

उन्होंने कहा कि पर्यत्न फाउंडेशन भटेच्छ टीम को जब भी अपने सेवा कार्यों हेतु पंचायत के सहयोग की ज़रूरत हो तो पंचायत वेझिझ्क सहयोग करेगी वहीं इस अवसर पर मौजूद पर्यत्न फाउंडेशन भटेच्छ टीम के सदस्यों गीतांशु शर्मा,संगम कपूर, अनिल चौहान,विकास ठाकुर व अभिनव शर्मा ने बताया कि उनकी टीम अब तक 700 के करीब ज़रूरतमंद परिवारों को रासन बाँट चुकी है |

 

रोगियों को ऍम्बुलेन्स सेवा ना मिल पाने की स्थिति में अपनी निजी गाड़ियाँ उपलब्ध करवायी गयीं,विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में जूस फल व अन्य ज़रूरी सामान वितरित किए गये और ये सेवा अभियान आगे भी अभिलम्भ जारी रहेगा | उन्होंने कहा कि उनकी टीम द्वारा शीघ्र ही भटेच्छ में रक्त दान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा |

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...